राजापुर। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श द्विवेदी ने पंचायत भवन में ध्वजारोहण कर संगोष्ठी का आयोजन किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बापू अपने विद्यार्थी जीवन से ही भारत की दास्तां पर चिंतित थे। उन्होंने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। इस दौरान सफाई कर्मियों को मास्क और ग्लव्स बांटे गए।
इस अवसर पर सभासद संतोष गर्ग, वीरेंद्र पांडेय, शंकरदयाल जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, राकेश नामदेव, छोटकू चौरसिया, भोला गुप्ता, पुरुषोत्तम जाटव, कमल बाजपेयी, मोनू मोदनवाल, अमित सोनी, जगदीशचंद्र पटेल, सफाई नायक धनराज व राकेश मौजूद रहे।