फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने जहर तो प्रेमी ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
फोटो-1- घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रेम प्रसंग की चर्चा आम होने के बाद रोज-रोज के तानों और प्रेमी की पिटाई से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को पहले नाबालिग प्रेमिका ने जहर खा लिया, जिसकी शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं प्रेमिका की मौत की जानकारी पर प्रेेमी ने भी देर शाम मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के परिजनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी (17) ने बृहस्पतिवार को प्रेमी की पिटाई और प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों व मोहल्ले वालों के तानों से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की शाम घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की सुबह मौत हो गई।
कक्षा सात तक पढ़ाई करने के बाद किशोरी सिलाई का काम करती थी। प्रेमिका की मौत की जानकारी पर भैरों पागा मोहल्ला निवासी चुन्नू निषाद उर्फ प्रेम (22) ने भी शनिवार की देर शाम छह बजे टिकुरा गांव के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, किशोरी और युवक के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों और मोहल्ले वालों के तानों से भी किशोरी क्षुब्ध रहती थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता पल्लेदारी का काम करते हैं। उधर, किशोरी के परिजनों ने जहां युवक पर घर में जबरन घुसकर बेटी को परेशान करने और इसी के चलते आत्महत्या करने की तहरीर दी है, वहीं युवक के भाई दिनेश ने भी किशोरी के परिजनों पर भाई की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
दिनेश का आरोप है कि किशोरी के परिजनों के कहने पर तीन सितंबर को बाहरी युवकों से चुन्नू की पिटाई की थी। उधर, प्रेमी-प्रेमिका के खुदकुशी की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी जयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि युवक सब्जी बेचने का काम करता था।

फोटो-2- सीमा - फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें