फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद के चुनाव में सपा प्रत्याशी डा. मानसिंह यादव की जीत पर मुख्याल? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक के चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव ने लगातार छह बार के विधायक भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को हराया।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के शुक्रवार को झांसी में परिणाम घोषित होते ही मुख्यालय स्थित सपा के जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर मिठाई बांटी।
जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि 24 साल से भाजपा के कब्जे वाली सीट पर सपा ने विजय का पताका लहरा दिया है। यह सपा की नीति की जीत है। भाजपा की प्रदेश में सरकार व पूरे बुंदेलखंड में सांसद व ज्यादातर विधायक की सीट होने के बाद भी यह हार उसकी नैतिकता की हार है।
विज्ञापन

इस सीट को जिताने का ठेका लेने वाले प्रतिनिधियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, रामचंद्र वर्मा, मो. गुलाब खां, अनिल शर्मा, फराज खान, अरशद खान, अजय तिवारी, नरेंद्र यादव, मनोज यादव, सिद्धार्थ पांडेय, साहब लाल द्विवेदी, रुद्र प्रताप यादव व मो. लतीफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें