फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा जानवरों को मिली पनाह

Sat, 19 Dec 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से बाड़े में बंद अन्ना मवेशियों को सदर विधायक वीर सिंह ने पहुंचकर भूसा डलवाया। प्रशासन ने भी सार्थक पहल कर मवेशियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का काम किया। लगभग ढाई सैकड़ा अन्ना मवेशियों को शोभन सरकार आश्रम ऐंचवारा व मडैययन में स्थित गौशाला में पहुंचाया गया।
विज्ञापन



गौरतलब है कि लगातार सूखे से परेशान किसान ने गुरुवार को अन्ना जानवरों को एक बाड़े में बंद करके जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इस पर जिलाधिकारी ने पहुंचकर लोगों को समझाया। संबंधित अधिकारियों को अन्ना जानवर रोकने के निर्देश दिए थे।


सदर विधायक वीर सिंह ने भी लोगों से मिलकर अन्ना जानवर रोकने का भरोसा दिलवाया था। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि आवारा जानवरों के कारण सिद्धपुर, कर्वी माफी, सोनेपुर, कुली तलैया, आदि के ग्रामीण काफी परेशान थे।
विज्ञापन



इससे परेशान ग्रामीण इन जानवरों को एकत्रित करके बाड़े में बंद कर गए थे। उनके खाने के लिए कुछ व्यवस्था नहीं होने पर सदर विधायक ने भूसे की व्यवस्था की। गायों के लिए व्यवस्था करने में बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, बद्री पटेल, वीपी पटेल, पवन सिंह, आदि भी रहे।



उधर सदर एसडीएम रजनीश  मिश्रा व कोतवाल रनवीर सिंह ने भी मवेशियों के लिए भूसे का इंतजाम कर  सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसडीएम ने बताया कि बचे  मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पहुंचाया जाएगा।



शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर अन्ना  मवेशियों से भर गया। बताया गया है कि डिलौरा व आस पास के पुरवा के ग्रामीणों ने भी अन्ना  मवेशियों  को पकडने का अभियान चलाया।



सुबह सैकडों मवेशी लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। जानकारी होते ही अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। कोतवाल हमराहियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और मवेशियों को खदेड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें