फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से पहुंचे मजदूर, प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जम्मू से घर पहुंचे मजदूरों ने प्रताड़ित करने और मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत रेडी भुसौली गांव की चुन्नी देवी पत्नी गयादीन ने रविवार को मऊ थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि राजापुर कस्बे के एक परिवार के सदस्य एक माह पूर्व उसके गांव के पांच युवकों को जम्मू कश्मीर में मजदूरी कराने के लिए ले गए थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पांचों युवकों को वहां प्रताड़ित किया गया और मजदूरी नहीं दी गई। किसी तरह वहां से सभी भागकर अपने गांव आ गए हैं। इन्होंने पीटने का भी आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर युवकों को ले जाने वालों पर कार्रवाई कराकर मजदूरी दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें