फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
सरैंया(चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरदहा गांव निवासी एक मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि वह आर्थिक तंगी के कारण परेशान था।
विज्ञापन

सेमरदहा गांव निवासी बिहारीलाल (40) पुत्र मुरारीलाल बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर पुत्री रामादेवी उसकी तलाश में डेरा पहुंची। वहां पिता का शव लटकता उसने परिजनों को जानकारी दी।
भाई अमृत लाल व कल्लू राम ने बताया कि बिहारीलाल की आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं थी। वह पुत्री रामदेवी की शादी को लेकर परेशान था। इसीलिए उसने खुदकुशी कर ली। उसके तीन पुत्र हैं, जिसमें से रामनंद व शिवा मुंबई में मजदूरी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पत्नी सवारिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लेखपाल प्रहलाद शुक्ल ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें