फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्य में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। मनरेगा उपायुक्त (डीसी) दयाराम यादव ने ब्लाक क्षेत्र में मनरेगा के काम तेजी से कराने पर जोर दिया है। खासकर प्रवासियों को मिले रोजगार की जानकारी ली और कहा कि विकास काम मनरेगा से कराएं, इसमें बजट की कोई समस्या नहीं है। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को ब्लाक सभागार में मनरेगा उपायुक्त ने सचिव, तकनीकी सहायक व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने छह माह में मनरेगा से कराए गए कामों का विवरण मांगा। मनरेगा से कराए गए कामों पर संतोष तो जताया पर कहा कि शौचालय व आवास निर्माण में कई जगह से गडबडी की शिकायतें मिलती हैं। इस पर रोक लगाई जाए। मनरेगा से अधिकाधिक काम कराएं जाएं। इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार, एडीओ योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें