गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा प्रतिष्ठा।
- फोटो : अमर उजाला
सद्गुरू पब्लिक स्क ूल जानकीकुंड की कक्षा छह की छात्रा प्रतिष्ठा द्विवेदी ने मध्य प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।
धर्मनगरी स्थित सद्गुरू पब्लिक स्कूल की छात्रा ने देवदास के तुकोजीराव स्टेडियम में पांच जनवरी को आयोजित 37 वीं मध्य प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाते हुए कई प्रतिद्वंदियों को धूल चटाकर गोल्ड मेडल जीता। शनिवार को टीम जानकीकुंड लौटी तो शिक्षक व छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश तिवारी व प्रशिक्षक अंबुज सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठा ने इससे पहले विद्यालय टीम से सतना में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था। छात्रा की इस उपलब्धि पर ट्रस्ट के डायरेक्टर बीके जैन, शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन, ईलेश जैन व ऋषि बोरा सहित समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर की है। गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रतिष्ठा के पिता सुरेश द्विवेदी जानकीकुंड अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं। मां सुनीता देवी गृहणी हैं।