फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नेशनल सरित-सरक में जीते दो गोल्ड समेत 13 मेडल

Mon, 14 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 01 पदक व प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी व अति​थि। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आयोजित 4वीं सरित-सरक नेशनल चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 13 पदक जीत लिए।
विज्ञापन

इनमें दो स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि में चित्रकूट के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। सात से नौ सितंबर तक पहलगाम के होटल पार्क पैलेस में आयोजित इस तीन दिवसीय सरित-सरक (युद्धकला) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
कठिन मुकाबलों के बीच यूपी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में रोहिणी पटेल और मो. फैजान शामिल हैं, जिन्होंने अपने वर्ग में शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

वहीं, रजत पदक विजेताओं में अनूपा सिंह, कृषिका सिंह, श्रेया यादव, संजय, धीरज और बालगोपाल शामिल हैं। इसी तरह शुभ, साजिद, अनुराग, पीयूष और अभिनव ने कांस्य पदक जीतकर टीम की पदक तालिका को मजबूत किया।
विज्ञापन

टीम की इस बड़ी सफलता के पीछे कोच अभिषेक शर्मा की कड़ी मेहनत, टीम मैनेजर नंद किशोर का मार्गदर्शन और ऑफिशियल पल्लवी सिंह व विनय सिंह चौहान का सहयोग रहा। जिले में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें