फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला पहलवानों ने मनवाया लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
02 सीकेटीपी-16-दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन

-दो दिवसीय दंगल का समापन, 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी (चित्रकूट)। पालेश्वरनाथ मंदिर के नीचे स्थित दंगल मैदान में आयोजित दो दिवसीय दंगल का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। दंगल के समापन के साथ ही क्षेत्र में 15 दिवसीय पारंपरिक मेले का शुभारंभ भी हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों दर्शकों में उत्साह का माहौल है।

दो दिवसीय दंगल के दौरान विभिन्न आयु और भार वर्ग के पहलवानों के बीच 40 से अधिक रोमांचक कुश्तियां कराई गईं। महिला पहलवानों के बीच हुए मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। पहली कुश्ती में पूनम (कर्वी) ने आलोक (झांसी) को पटखनी दी। इसी तरह, दिव्या (गोरखपुर) ने अन्नू (बिहार) को, और वैशाली (दिल्ली) ने कोमल (हरियाणा) को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में घनश्याम, ओमप्रकाश, रामजी, भूलन, राजेश, अजय, राजन, करण, रामबाबू, सुनील, शिवाय, अल्फाज, अनिल, रामदास और राजू बाबा (झलोखर) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर विजय पताका फहराई। दूसरे दिन के दंगल का शुभारंभ छोटू पांडेय उर्फ हरि बल्लभ पांडेय, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह उर्फ बड़काऊना सिंह, डॉ. जयराम त्रिपाठी, सतीश सिंह, दंगल कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी और सचिव ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया।
दंगल के दौरान पहलवानों की कला और दांव-पेंचों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन करते रहे। निर्णायक कमेटी के सदस्यों, छेदी पहलवान और रामकिशोर के निर्णयों के अनुसार सभी विजयी पहलवानों को दंगल कमेटी और समाजसेवियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दंगल में चित्रकूट जनपद के अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दंगल के साथ ही पालेश्वरनाथ मंदिर परिसर में 15 दिवसीय मेले का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु और दुकानदार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन








इस अवसर पर चंद्रदत्त त्रिपाठी, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, बंशी लाल साहू (पत्रकार), शिवमंगल अग्रहरि, रमेश रैकवार, रूपचंद पांडेय, युवा समाजसेवी शारदा विश्वकर्मा, बसु सिंह, कमल गौतम, सतीश सिंह, कुलदीप सिंह, विकास सिंह, साहिल, रुद्र प्रताप सिंह, रमाकांत पांडे सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें