फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी महिला पीआरवी

विज्ञापन
फोटो- 13- गणतंत्र दिवस पर दिखेगा जवानों का शौर्य:- परेड की फाइनल रिहर्सल पूरी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में फर्स्ट कमांड क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, सेकेंड कमांड प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सुमेर सिंह तथा थर्ड कमांड एसआई हरिदास वर्मा रहे। शानदार हर्ष फायरिंग के बाद मार्च पास्ट किया गया। इस बार 112 आपात सेवा की महिला पीआरवी को गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

26 जनवरी को परेड के दौरान पीआरवी पर तैनात महिला पुलिस के गौरव व साहस को भी लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगी। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर गत वर्ष दिसंबर माह मे महिला पीआरवी का शुभारंभ हुआ था। जनपदों में मौजूद पीआरवी की दस प्रतिशत महिला पीआरवी के रूप में कार्य कर रही हैं। इतना ही नहीं महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए रात में महिला एस्कार्ट की भी पुलिस विभाग की ओर से व्यवस्था की गई है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस पर बेहतर काम करने वाले पुलिस जवानों का सम्मानित भी किया जाएगा। पुलिस विभाग के दो शहीद जवानों की विधवाओं का भी सम्मान होगा। डकैतों के खिलाफ अच्छा काम करने वाले दरोगा मो. अकरम को एसपी डीजीपी का प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मेडल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें