फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी ने कम वसूली व लापरवाही पर लगाई तगड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली विभाग के दक्षिणांचल की एमडी सौम्या अग्रवाल शुक्रवार को मुख्यालय पहुंची। एसई कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आसान किस्त योजना के अंतर्गत कैं प लाकर वसूली करने सहित रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। कम वसूली होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिवरामपुर कस्बे में लगाए गए वसूली कैंप का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की। कई उपकेंद्रों का निरीक्षण किया तो वहां विद्युत सामग्री का रखरखाव सही न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

स्टोर पहुंची तो बताया गया कि जो सामान डिमांड किया गया है वह नहीं आया है। कुछ किसानों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से लेकर कई अन्य सामग्री पाने के लिए विभागीय अधिकारी आए दिन दौड़ाते हैं। कुछ अधिकारी कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। जिस पर नाराज एमडी ने कहा कि जो अधिकारी के खिलाफ हुई शिकायत सही पाई गई तो निलंबन किया जाएगा।
10 करोड़ के वसूली लक्ष्य के अपेक्षा मात्र दो करोड़ 30 लाख की ही वसूली पर नाराजगी जताई। उन्होंने मीटर रीडरों को सही रीडिंग करने के लिए कहा। बैठक के बाद शिवरामपुर कस्बे में लगाए गए वसूली कैंप का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता चित्रकूट मंडल अधिकारी पीके मित्तल, अधिशासी अभियंता हाकिम सिंह, ग्रामीण अधिशासी अभियंता के के वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई बार बिजली हुई गुल
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी के अलावा विद्युत विभाग की एमडी सौम्या अग्रवाल सुबह से शाम तक मौजूद रहीं लेकिन विद्युत विभाग की मनमानी जारी रही। दिन भर कई बार बिजली गुल हुई। कहीं तार टूटे तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें