फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं कर सकती हैं बेहतर नेतृत्व

Fri, 15 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी को डीएम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी ने जनहित व कल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देकर जिले के विकास में सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन


निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम नीलम अहलावत ने जैसे ही लोगों से खचाखच भरे पंडाल में शपथ दिलाई सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने अध्यक्ष को बधाई दी। इसके बाद अध्यक्ष मैना देवी ने मौजूद सभी जिला पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपर मुख्य अधिकारी आरके चौधरी ने सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि महिला के अध्यक्ष बनने पर जिले में महिलाओं के विकास कार्यों में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैना देवी का निर्विरोध जीतना उनके नेतृत्व की क्षमता साबित करता है। महिलाएं प्रगति कार्य को बेहतर तरीके से कर सकती हैं। नए बोर्ड से उम्मीद है कि जिले के विकास के लिए अच्छा काम करेंगे।
विज्ञापन


एसपी केके चौधरी ने कहा कि पद व गोपनीयता की शपथ के दौरान बोले गए वाक्य पर ही अध्यक्ष व सदस्य काम करें तो जिले का विकास होगा। जनता ने उन्हें उम्मीद से जिताया है। सूखा प्रभावित जिले में सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू कराएं।

समारोह में एडीएम महेश चंद्र शर्मा, सीडीओ एमए हसन, एसडीएम रजनीश मिश्रा, सपा प्रदेश सचिव उमाशंकर चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव,  सदर विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, अभियंता एसपी पांडेय,

अवर अभियंता राकेश कुमार, सुरेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी विनोद वर्मा, ठेकेदार राजेश पटेल व विद्यासागर यादव, गौरीशंकर मिश्रा, ममता सिंह, माया देवी जायसवाल, श्याम बिहारी यादव, भोलानाथ खंगार, दशोदिया देवी, जयप्रकाश पांडेय, रज्जन अली, सत्य नारायण पटेल, गुलाब गुप्ता, गुलाब खां, अनिल शर्मा, फराज खान व अफजल अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें