फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति और ससुर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। थाना भरतकूप क्षेत्र के एक गांव में कूड़ा फेंकने जा रही महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली देते हुए मारापीटा। बचाने पहुंचे परिजनों को भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने बताया कि शुक्रवार को घर से कूड़ा फेंकने जा रही थी। रास्ते में जनार्दन उपाध्याय आया और हाथ पकड़कर अपने घर के अंदर घसीटने लगा। विरोध किया तो मारने पीटने लगा। शोर मचाने पर पति और ससुर आ गए। उनको लाठी से पीट दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मारपीट तो हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर छेड़छाड़ की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें