फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किशोरी को ले जा रहे युवकों को परिजनों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप। सहेली की शादी में गई किशोरी का बहलाकर दो युवक ले जा रहे थे। जानकारी मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पीछा किया तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दो के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार की रात बेटी (16) गांव में ही सहेली की शादी में गई थी। भांजी के साथ रात लगभग 10 बजे शौच के लिए गई थी। रास्ते में छोटू और उसका साथी बेटी काे बहलाकर ले जाने लगे। भांजी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। भांजी ने घर आकर सूचना दिया तो बेटी को गांव के बाहर से पकड़ लिया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें