फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत, आधा दर्जन भर्ती

Fri, 02 Sep 2016 10:39 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुखार व डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक भर्ती किए गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी निवासी रामसूरत सिंह की पुत्री रूमा सिंह को दो दिनोें से तेज बुखार था। जिसे गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डा.बीपी इटैलिया ने बताया कि महिला को बुखार था।

इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन उसे घर ले गये। इसके अलावा जिला अस्पताल में मनका की सखिया देवी पत्नी केवल प्रसाद, बडे़ पुरवा की बुद्धिया देवी पत्नी रामनाथ छीतूपुर की बचनिया पत्नी जौहरी, छपरा की अर्जना पुत्री योगेश को बुखार-डायरिया की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें