फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Tue, 28 Apr 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में सोते समय छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात में अपने कमरे में सो रही थी। सुबह करीब पांच बजे बिजली जाने पर उसने दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान पड़ोसी प्रिंस गुप्ता उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने पर प्रिंस ने उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।



जब महिला आरोपी के घर उलाहना देने गई, तो प्रिंस की मां, पिता और छोटे भाई ने भी उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें