फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फावड़े के बेंत से पीटकर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली के विद्यानगर मोहल्ले में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने महिला की फावड़े के बेंत से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी ने बताया कि रात में चार दोस्तों के साथ शराब की पार्टी की थी। दोस्तों के जाने के बाद खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

शहर के विद्यानगर निवासी विजय रैदास मजदूरी करता है। उसका परिवार कर्वी माफी में रहता है। तीन साल से उसका संबंध कर्वीमाफी की सपना रैकवार (32) से हो गया। दोनों विद्यानगर में किराये का कमरा लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात विजय व सपना के घर चार दोस्त पहुंचे। सभी ने शराब पी। देर रात चारों दोस्त चले गए तो खाना बनाने को लेकर विजय का सपना से विवाद होने लगा। बताते हैं कि महिला भी शराब पार्टी में शामिल थी। ,
नशे में दोनों के चिल्लाने की आवाज आसपास के लोग सुन रहे थे। इसी बीच फावड़े के बेंत से पीटकर विजय ने सपना की हत्या कर दी। इसका आभास होने पर मोहल्ले वालों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ राजकमल व कोतवाल उपेंद्र सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी, विजय वहीं किनारे बैठा था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया। उसने महिला की हत्या करना कुबूल किया है। एसपी ने बताया कि दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान विजय ने सपना को मारा डाला।

नाना के घर रहते हैं सपना के बच्चे
सपना रैकवार के पिता कर्वी माफी निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि सपना की शादी सन 2010 में सेजवार नयागांव निवासी रूपलाल के साथ की थी। इनके दो पुत्र हैं। लगभग पांच साल पहले सपना अपने बच्चों को लेकर मायके आकर रहने लगी। आरोप लगाया था कि उसका पति मारता पीटता था। कुछ माह बाद वह किराये के घर में विजय के साथ रहने लगी। इसी बीच उसके दोनों बच्चे उसके साथ रहने लगे। पिता ने बताया कि बेटी सपना से अब कोई वास्ता नहीं था। सपना के पति रूपलाल ने बताया कि सपना ने उस पर भरण पोषण का मुकदमा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें