फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निपटी पहले दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पहले दिन छह केद्रों पर शांतिपूर्ण हुई। हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। पहली पाली वाले अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही लाइन में लग गए। परीक्षार्थियों की केंद्र के गेट के अंदर तीन स्तर पर तलाशी ली गई। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

चित्रकूट इंटर कॉलेज, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय, बड़ीपुलिया, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज, सीतापुर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से आरक्षी पुलिस भर्ती की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई। सेंटरों में डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरूण कुमार सिंह व नोडल अधिकारी डीआईओएस संतोष मिश्रा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें