फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पति से विवाद के महिला ने यमुना पुल से लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Mon, 20 Oct 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। पति से विवाद के बाद एक महिला पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। करीब तीन किमी दूर महिला को सुरक्षित पकड़ लिया गया। उसको बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि एक महिला पुल से नदी में कूद गई है। मौके पर टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोराें की मदद से खोजबीन शुरु की। जानकारी मिली कि महिला बहती हुई आगे निकल गई है तो स्टीमर से नदी के रास्ते आगे बढ़े। भंभेट गांव के पास नदी में डूबते समय केवल सिर दिखाई दे रहे था, उसे तुरंत पानी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टर आशीष कुमार ने महिला का इलाज किया और उसको खतरे से बाहर बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ देर बाद कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली निवासी अरुण कुमार पहुंचे, उसने महिला को अपनी पत्नी चंदनिया देवी (45) बताया। अरुण कुमार ने बताया कि सुबह पत्नी को घरेलू बातों को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें