फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस की चेतावनी के बाद प्रतिबंधित वाहनों से आ रहे श्रद्धालु

Mon, 20 Oct 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-16- परिचय- जिला अस्पताल में गमगीन अवस्था में बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेला में पुलिस की चेतावनी के बाद भी ट्रैक्टर- ट्रॉली, पिकअप से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। हर घंटे एक दो यात्री वाहन शहर से गुजर रहे हैं। जिनको पुलिस का कोई खौफ नहीं है। एआरटीओ भी लगातार यात्री वाहनों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


अमावस्या मेला में जिले के अलावा पड़ोसी जिले फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, हमीरपुर सहित अन्य जगहों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर से भगवान कामतानाथ के दर्शन व दीपदान के लिए धर्मनगरी आ रहे हैं। इन वाहनों से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। जबकि चित्रकूट पुलिस ने मेला शुरु होने के पहले ही इन यात्री वाहनों पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए थे।
इसके बाद भी रविवार को दिनभर यात्री वाहन शहर के धनुष चौराहा, पटेल तिराहा, बेड़ी पुलिया, शिवरामपुर सहित अन्य स्थानों से यात्री वाहन गुजरते रहे। जबकि इन स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगी थी। फिर भी कोई रोकटोक नहीं थी। दोपहर करीब तीन बजे एआरटीओ रामप्रकाश सिंह ने बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पकड़ी। जिसमें करीब 30 लोग थे। जिस पर एआरटीओ ने पिकअप पर कार्रवाई की है।

12 सीकेटीपी-16- परिचय- जिला अस्पताल में गमगीन अवस्था में बैठे परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें