चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनकट नई दुनिया मोहल्ले में शनिवार को एक महिला ने पहले जहरीला पदार्थ खा लिया, फिर फंदा लगा कर खुदकुशी कर लिया। पुलिस को सूचना दी है।
नई दुनिया निवासी रोमा देवी (32) ने पहले जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोमा की शादी ढाई साल पहले विनोद कोटार्य के साथ हुई थी। उसके एक बेटा है।
परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ पीने के बाद फंदा लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)