फोटो 28 सीकेटीपी-12- परिचय- सुधा पांडेय- फाइल फोटो - परिजन
सरधुआ। थाना क्षेत्र के सुरसेन गांव में नवरात्र पूजन के लिए रविवार शाम को घर में सफाई करने के बाद महिला ने पंखा चलाने के लिए प्लग बोर्ड में लगाया तो वह करंट से झुलस गईं। परिजन तुरंत राजापुर अस्पताल पहुंचे, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सोमवार को सुरसेन गांव निवासी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि इन दिनों घर में नवरात्र का पाठ चल रहा है। रविवार शाम पत्नी सुधा पांडेय (45) पूजा स्थल व कमरे की सफाई की। इसके बाद पंखा चलाने के लिए जैसे ही प्लग को बोर्ड में लगाया तो करंट से झुलस गईं। चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे और इलाज के लिए राजापुर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, तार कटी होने से गीले व नंगे पैर होने से करंट लगा। सोमवार को थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत की सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवी दर्शन करने आए तीन श्रद्धालुओं को लगा करंट
चित्रकूट। देवी मां के दर्शन करने आए तीन श्रद्धालु पंडाल के पास खंभे में करंट लगने से झुलस गए। करंट लगते ही पंडाल व आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि आरोग्य धाम परिसर के पास सजे देवी पंडाल के पास रविवार की रात को श्रद्धालुओं की भीड़ थी। एक सजावट वाले खंभे में करंट होने से रजौला निवासी रामसिंह, गुलाब व संतोष झुलस गए। इससे वहां पर मौजूद श्रद्धालु इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने जाकर पहले बिजली की आपूर्ति बंद कराई फिर खंभे से तार हटवाई। इसी बीच तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। संवाद
-