फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 28 Jun 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के चुरेह केशरुवा के मजरा दराई में तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। महिला के पति की छह साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के नागर गांव निवासी भाई संतराम यादव ने बताया कि उनकी बहन विद्यारानी (30) पत्नी स्व. अतुल कुमार कई माह से मायके में रहती थी। तीन दिन पहले आवास कॉलोनी स्वीकृत होने तके बारे में ससुर द्वारा जानकारी देने पर ससुराल गई थीं। आरोप लगाया कि वहां बहन को ससुराली लोगों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि इसकी सूचना भी नहीं दी। पति की मुंबई में दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो चुकी है। उस क्लेम की धनराशि मिली थी। रुपयों के लालच व जमीन में हिस्सा न देने के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। भाई ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
इस संबंध में ससुर धर्मपाल ने बताया कि एक आवास कालोनी स्वीकृत हुई थी। जिससे बहू व बच्चों को बुलाया था। बहू अलग रहती थी। बताया कि जहर खाने के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें