घटना के बाद गमगीन मौजूद सीतापुर के ग्रामीण ।
- फोटो : संवाद
खोही (चित्रकूट)। सीतापुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डाॅक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है।
सीतापुर निवासी संजय निषाद ने बताया कि सोमवार को तड़के लगभग तीन बजे लघु शंका करने उठा तो मां रानी देवी (38) जमीन पर पड़ी थीं, लेकिन बोल नहीं रही थी। अन्य लोगों को बुलाकर उनको अस्पताल ले गए। इलाज के समय मां की मौत हो गई। बताया कि मां रविवार को मऊ के ताड़ी निवासी मौसी के लड़के के अंतिम संस्कार में गई थीं।
देर शाम लौटकर आईं और खाना खाकर सो गई थीं। हालत कैसे खराब हुई कोई जानकारी नहीं है। पिता काम के सिलसिले में कानपुर में रहते हैं। जिला अस्पताल के मेमो में डाक्टर ने जहरीला पदार्थ खाने का संदेह जताया है। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।