चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई। परिजन कोई ठोस कारण नहीं बता रहे हैं। पुलिस को सूचना दी है।
भरथौल के गौतम का पुरवा निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी साधना देवी (21) की बीमार थी, इसकी वजह से रात में भी उल्टी हुई थी। झाड़फूंक भी कराया था लेकिन अचानक मौत हो गई। एक साल पहले शादी हुई थी। वहीं गांव में चर्चा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। अपराध निरीक्षक अभयराज सिंह ने बताया कि महिला के मौत की सूचना मिली है, जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का स्पष्ट कारण पता हो जाएगा। संवाद