फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजापुर सीएचसी में सुविधाओं की कमी पर डिप्टी सीएम को ज्ञापन

Mon, 20 Apr 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
19 सीकेटीपी-11-डिप्टी सीएम को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी- संवाद
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिव पूजन गुप्ता ने बताया कि सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों और मूलभूत संसाधनों का अभाव है। वित्तीय नियंत्रण रामनगर के पास होने से केंद्र को समय पर सुविधाएं नहीं मिल पातीं। यह तहसील क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है, जहां सैकड़ों मरीज आते हैं। गंभीर मरीजों को अन्य जनपदों में रेफर करना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक व मानसिक बोझ पड़ता है। मरीजों को उचित लाभ नहीं मिल पाता है। पदाधिकारियों ने चित्रकूट मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें