फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बस की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
मंजू गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। हाईवे पर थाना मऊ क्षेत्र के छिवलहा के एक ढाबा पर खाना खाने के लिए बस से उतरी महिला श्रद्धालु को तेज रफ्तार से गुजरी बस ने टक्कर मार दिया। जिससे कार से उतरकर सड़क पार कर रही महिला घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा निवासी रामप्रकाश गुप्ता, पत्नी मंजू गुप्ता (40), भाई रविशंकर गुप्ता, भाभी सुनीता गुप्ता, बहन कुसुम, रामकुंवारी, उर्मिला, विमला, ऊषा, मीना गुप्ता, बहनोई दयाशंकर गुप्ता और स्वामी गुप्ता के साथ महाकुंभ में स्नान करने बस से जा रहे थे। छिवलहा के प्रदीप ढाबा के पास बस रोक कर खाना खाने के लिए उतरे। सभी लोग ढाबे में चले गए, लेकिन मंजू सड़क किनारे ही खड़ी थीं।
इसी दौरान कर्वी की ओर से आई बस महिला को कुचलते हुए कार में भी टक्कर मार दी। पुलिस महिला को लेकर सीएचसी मऊ पहुंची। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। ढाबा के बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। महिला के एक पुत्र कृष्णा गुप्ता व दो पुत्री नैंसी और खुशी हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि महिला बस से उतरकर खाना खाने जा रही थी। तभी बस ने टक्कर मार दिया है। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें