ट्रेन में चढ़ने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : संवाद
चित्रकूटशिवरामपुरभरतकूप। महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान के पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ धर्मनगरी में भी बढ़ती जा रही है। ट्रेनों में तो चढ़ना उतरना ही टेढ़ी खीर हो रहा है। बड़ी मुश्किल से यात्री ट्रेनों में चढ़ पाते हैं। ट्रेनों के निरस्त व लेटलतीफी से श्रद्धालु परेशान होते हैं। बस स्टैंड में भी यात्रियों की भीड़ बनी रहती है। झांसी मिर्जापुर हाईवे पर तो वाहनों की कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को दिन में तो राहत रही लेकिन शाम चार बजे के बाद से रात तक फिर हर जगह जाम की स्थिति बनी। हर घंटे लगभग पांच हजार वाहन शहर के अंदर से गुजर रहे हैं। धार्मिक स्थलों में तो श्रद्धालु पैदल ही दर्शन करने जा पा रहे हैं।
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ बनी रही। सबसे ज्यादा प्रयागराज के महाकुंभ में जाने वाले थे। ट्रेनों के आते ही यात्रियों में पहले चढ़ने के लिए होड़ मच जाती है। धक्का मुक्की करते हुए यात्री ट्रेन में चढ़ पाते हैं। वहीं आरपीएफ के जवानों को भी यात्रियों को चढ़ाने में मशक्कत करनी पड़ती है। सभी को सुरक्षित ट्रेनों में चढ़ाना ही इनकी जिम्मेदारी है। लगभग हर डिब्बों के पास एक या दो जवान मुस्तैद रहते हैं। जो यात्रियों को आराम से चढ़ने की बात कहते हैं। इसी तरह बस स्टैंड में बसों के आने जाने का कोई समय नहीं है। कई कई घंटों में बसें स्टैंड पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है। गुरुवार को
जनपद में रेंग रहे वाहन, घर घंटे जाम
महाकुंभ में जाने व आने वाले वाहनों की वजह से बरगढ़ से लेकर शिवरामपुर, मऊ भरतकूप तक हर घंटे जाम लग रहा है। शहर में तो अगर पांच मिनट के लिए कोई वाहन खड़ा हो जाता है तो कई किमी की लंबी लाइन लग जाती है। जिसे हटाने में पुलिस को पसीना बहना पड़ता है। शहर के प्रमुख चौराहा पुरानी कोतवाली, बस स्टैंड, धनुष चौराहा, एलआईसी तिराहा, पटेल चौक चकरेही चौराहा सहित अन्य सभी जगहों पर रुक रुक कर जाम लगता है। महाराष्ट्र के अजीत सुलेले ने बताया कि कर्वी से बेडीपुलिया तीन किमी के सफर में एक घंटा लगा। राजस्थान की गुलाबो देवी ने बताया कि प्रयागराज से चित्रकूट के तीन घंटे का सफर सात घंटे में पूरा हुआ। जाम में एंबुलेंस और अधिकारी भी फंस जाते हैं। जिनकों बड़ी मुश्किल से निकाला जाता है। यहीं हाल बेड़ी पुलिया, शिवरामपुर, लालता रोड, बोड़ी पोखरी, मऊ का है। जहां पर भी रात को दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समय पुलिस केवल जाम हटाने और मेला में ही व्यस्त रहती है।