फोटो 25 सीकेटीपी 32 जबीना फाइल फोटो। आर्काइव
फोटो 25 सीकेटीपी 32 जबीना फाइल फोटो। आर्काइव
फोटो 25 सीकेटीपी 33 हाईवे पर जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों से बात करती पुलिस व अन्य। संवाद
= तीन इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ गई हालत, जिला अस्पताल में डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/मऊ। रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव में झोलाछाप के इलाज से एक महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने झांसी मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।
जाहिद ने बताया कि बुधवार रात पत्नी जबीना (32) को पेट में दर्द हुआ। उन्हें एक मेडिकल स्टोर ले गए, जहां तीन इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद जबीना की हालत और बिगड़ गई। दोबारा मेडिकल स्टोर जाने पर इलाज करने से मना कर दिया। गंभीर हालत में जबीना को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के कार्रवाई करने के आश्वासन पर जाम खुला।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए टीम भेजी गई थी। जांच में पता चला कि महिला का इलाज मेडिकल स्टोर में नहीं, बल्कि बगल के एक आयुष क्लीनिक में हुआ था। इसकी भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी राम सिंह ने कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
फोटो 25 सीकेटीपी 32 जबीना फाइल फोटो। आर्काइव