फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 12 कोचिंग व डिजिटल लाइब्रेरी को नोटिस, दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित 12 कोचिंग, डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर की गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में गठित टीमों ने इन केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के समय संचालकों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी प्रस्तुत नहीं कर सका। नोटिस पाने वाले संस्थानों में कर्वी, राजापुर, मऊ, बरगढ़ और मानिकपुर के केंद्र शामिल हैं। इनमें स्मार्ट विजन और एसके डिजिटल लाइब्रेरी जैसे कुछ प्रमुख संस्थान हैं। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पवन कुमार त्यागी ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निसुरक्षा उपकरणों की जांच की और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें