फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पेड़ से टकराई कार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के समीप तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से बचने के दौरान कार असंतुलित हो गई। जिससे अनियंत्रित कार सड़क किनारे महुआ के पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र व कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

मप्र के मुरैना जिले के सोनिया थाना अंतर्गत पचौली गांव की राखी सिंह (25) पत्नी सत्येंद्र सिंह अपने तीन साल के पुत्र व गांव के ही श्यामसुंदर के साथ चित्रकूट मंदिर में दर्शन करने आई थी। मंगलवार की रात को दर्शन के बाद मायका बांदा जिला पैलानी गांव की ओर जाते समय जैसे ही भरतकूप के अकबरपुर के पास कार पहुंची तो सामने से तेज गति से गिट्टी लदा ट्रक आ रहा था। मोड़ पर ट्रक से बचने के लिए चालक श्यामसुंदर ने जैसे ही कार को कुछ किनारे किया तो संतुलन बिगड़ा और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय मय फोर्स पहुंचे और कार से तीनों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उसके तीन वर्षीय पुत्र व गांव के श्याम सुंदर का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
जहरीले कीड़ा के काटने से महिला की मौत
भरतकूप। थाना अंतर्गत घुरेटनपुर बगैहा निवासी गौरा देवी (45) पत्नी कमलेश मंगलवार की रात खाने के बाद घर में सो रही थी। तभी अचानक जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें