चित्रकूट। 10 माह पहले जिस महिला को मृत बताया जा रहा था, वह जीवित निकली। मायके वालों ससुरालियों पर हत्या कर गायब करने का आरोप लगाया था। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
अधिवक्ता विनय पाल ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र की गांव की महिला सुसराल से लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छह मार्च को पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के पास महिला का शव मिला था। मायके वालों ने शिनाख्त कर आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव फेंक दिया। ससुराल वालों ने शव पहचाने से इन्कार कर दिया था। बताया कि वह महिला कौशांबी जिले के धाता तराई गांव में दो दिन पहले जीवित मिली है। पुलिस महिला को थाने लाई है। मऊ थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अभयराज सिंह ने बताया कि मामले की फिर से जांच कराई जाएगी। एसपी अरुण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।