फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रोटावेटर में फंसकर किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। खेत जोत रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से किशोर की मौत हो गई। वह कक्षा इंटर का छात्र था। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के मंडौर गांव निवासी सुरेश चंद्र पाल ने बताया कि 17 वर्षीय बेटा अनुराग शनिवार को खेत की ओर गया था। उसके परिचित का गांव का युवक ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। वह भी ट्रैक्टर पर बैठ गया। असमतल होने से कारण रोटावेटर सही तरीके से जोताई नहीं कर पा रहा था। ऐसे में अनुराग रोटावेटर पर पीछे जाकर खड़ा हो गया। पैर फिसलने पर अनुराग ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

देर शाम तक अनुराग घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की। खेत पहुंचे तो कुछ जगह खून के धब्बे देखे। देखा तो रोटावेटर में अनुराग फंसा था। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। वह घर का इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अभी तहरीर नहीं दी है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें