फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला व किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम बदलने से फैल रही बीमारी के कारण एक महिला सहित किशोरी की मौत बुखार आने से हो गई। इसी तरह कई मरीज बुखार व पेट दर्द के जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन

गुरूवार को जिला अस्पताल में डिलौरा पड़री गांव की उषा देवी पत्नी झल्लू उर्फ छोटू को परिजनों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डाक्टरों देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उषा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसका इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा था। आज हालत अधिक खराब होने पर इलाज के लिए यहां लाए हैं। उसा के दो पुत्री व एक पुत्र है। इसी तरह रोशनी पुत्री जगदीश निवासी अकबरपुर की भी मौत बुखार होने से हो गई। जिसके दो बहन व एक भाई हैं। रोशनी सबसे छोटी है। शादी के लिए गुरूवार को ही बयाना होना था। इसी तरह से बुखार व पेट दर्द से कई मरीज जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें