फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: करंट लगने से महिला व लाइनमैन झुलसा

Thu, 27 Nov 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो को बिजली का करंट लग गया। इसमें एक बिजली कर्मचारी भी शामिल है। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार निवासी लाइनमैन गुड्डू उर्फ विजय कुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास ट्रांसफार्मर पर काम रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से उसका हाथ झुलस गया। इसके अलावा सीतापुर चौकी क्षेत्र के टिकुरा गांव निवासी मुन्नी(50) बृहस्पतिवार सुबह परिजनों के साथ खेत में काम कर रही थी। वहां से गुजरे एक बिजली की तार में पैर रखने पर करंट की चपेट में आ गईं। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों का उपचार चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें