फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला पर बालिका को पटकने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

Tue, 23 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव में बकरी चराने के विवाद में एक 10 वर्षीय बालिका खुशबू की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसी बालिका की मां ने उसे सिर के बल पटक दिया था, जिससे गंभीर चोटें आईं। 16 जून को हुई इस घटना के बाद रविवार को कानपुर में इलाज के दौरान खुशबू ने दम तोड़ दिया।



खुशबू के पिता संत कुमार ने बताया कि 16 जून को उनकी बेटी बकरी चराने खेत गई थी। वहां पड़ोसी की हमउम्र बेटी से उसका झगड़ा हो गया। इस पर पड़ोसी बालिका की मां खेत पहुंची। उसने खुशबू को पीटकर सिर के बल पटक दिया। गंभीर रूप से घायल खुशबू को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। नाजुक हालत के चलते उसे कानपुर भेजा गया। कानपुर में चार दिन इलाज के बाद 21 जून रविवार को उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता संत कुमार ने थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने बताया कि जांच में पिटाई की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें