फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिकअप ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत

Tue, 23 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप मड़फा सड़क पर रविवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार नवोदय विद्यालय के छात्र दीपक पटेल (16) को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह गर्मी की छुट्टी में अपने घर घुरेटनपुर गांव आया था।
विज्ञापन


दीपक सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था जब गल्ला मंडी के निकट यह घटना हुई। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। परिजन घायल दीपक को अस्पताल ले जा रहे थे पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह मानिकपुर के नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। भरतकूप थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन का पता लगाने के लिए सीसी कैमरों की मदद ली जा रही है। दीपक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें