फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकासी लिमिट बढ़ाई जाएं, मंडी शुल्क खत्म हो

Sat, 10 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी मोनिका रानी को दिया। जिसमें नोट बंदी से हो रही समस्याओं को समाप्त कराने की मांग की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से मंडी शुल्क खत्म कराने को भी ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन



   शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नारेबाजी की। नोट बंदी से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी का जिक्र कर कहा गया कि इससे जल्द निजात दिलाई जाए। गल्ला व्यापारियों को लगने वाला मंडी शुल्क  समाप्त किया जाए।

जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी। इनकम टैक्स के स्लैब में बडे़ बदलाव की आवश्यकता है। जिले में चलाई जा रही मुद्रा योजना में बैंकाें से गलत आंकडे़ भेज जा रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए। मुद्रा योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की जाए।
विज्ञापन


चित्रकूट जिला पिछडे़ इलाके में होने के कारण यहां व्यापार व लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। नोट बंदी में व्यापारियों को निकासी की लिमिट बढ़ाई जाए। रजिस्टर्ड व्यापारी की बीमा राशि एक करोड़ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें