फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के रूठने से किसानों की उम्मीदें टूटने लगी

विज्ञापन
पर्याप्त बारिश न होने से सूख रहे खेत। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में यदा कदा हो रही मामूली बारिश से जिले में सूखे के आसार बढ़ते जा रहे है। जुलाई माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है लेकिन कभी कभार रिमझिम बारिश को छोड़ अच्छी बारिश नहीं हुई। हालत यह हो गई है कि खेतों में धूल उड़ने लगी है। मानसून के रूठ जाने से किसानों की उम्मीदें टूटने लगी है। खेतों में एक सप्ताह पूर्व बुवाई के बीज अंकुरित तक नहीं हो पा रहे है।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े में मामूली बारिश होने से किसान उड़द, अरहर, ज्वार, तीली सहित अन्य फसलों की बुवाई कर दिया था। लेकिन इसके बाद बारिश नहीं होने से किसानों द्वारा बोया गया बीज खराब हो गया। किसान लालमन, महेश लाल, सुरेश सिंह, अजय व लल्लू राम ने बताया कि किसी तरह से इस बार बीज का इंतजाम करके फसलों की बुआई की थी। लेकिन मानसून की बेरुखी ने सब कुछ खराब कर दिया। यदि एक दो दिन में बारिश नहीं हुई तो खेतों में बोया बीज भी खराब हो जाएगा। किसान पूजापाठ कर बारिश होने की प्रार्थना कर रहा है।
चित्रकूट। जिले में खरीफ की बुवाई हेक्टेयर में
फसल अच्छादन का लक्ष्य बुवाई
धान 10317 2122
ज्वार 20859 11228
बाजरा 9747 7822
उर्द 1974 1325
मूंग 1755 1521
अरहर 19021 1263
मूंगफली 10 09
सोयाबीन 36 33
तिल 1568 1226
मक्का 05 03
मोटा अनाज 367 331
कुल योग- 65659 26883
चित्रकूट। मानसून सत्र से अब तक 300 मिमी औसतन बारिश होनी चाहिए, लेकिन अत तक सिर्फ 180 मिमी बारिश हुई है। हल्की बूंदाबांदी कभी कभार होती है। किसान खेत को जोतकर तैयार कर लिया है। कई किसानों ने बीज की बुवाई भी कर लिया है।
विज्ञापन

चित्रकूट। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवंा के प्रभारी डा. सीएम त्रिपाठी ने बताया कि बारिश होने की संभावना अभी है अभी सूखे जैसे हालत नहीं है। बारिश कम होने स खरीफ की बुआई में विलंब हो रहा है। धान की रोपाई भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें