फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशी से बाइक टकराने पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव निवासी लवकुश ट्रैक्टर लेकर मिट्टी ढोने जा रहा था। बक्टा गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि रास्ते में चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के गोबरिया गांव निवासी विजय बुधवार सुबह बाइक से मुख्यालय आ रहा था। तभी सदर कोतवाली अंतर्गत कपसेठी गांव के पास हाईवे पर अचानक सामने से मवेशी आ गया। इससे विजय की बाइक उससे टकरा गई और वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें