फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया पर रहेगी सतर्क नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव के निर्देश पर गठित एमसीएमसी, मीडिया सेल एवं सोशल मीडिया सेल की संयुक्त बैठक हुई। इसमें चुनाव के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतर्क नजर रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजेश प्रसाद ने कहा कि जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। कहा कि सभी लोग चुनाव आयोग के निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। कोई भी प्रचार सामग्री बिना एमसीएमसी की अनुमति प्राप्त किए प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित नहीं की जाएगी। चुनाव के दौरान पेड न्यूज और भ्रामक समाचार पर भी सतर्क नजर रखी जाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर सौरभ यादव, उपजिलाधिकारी आलोक सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, विजय दीक्षित, रतन पटेल, अनुज हनुमत आदि मौजूद रहे

जागरूकता कार्यक्रम कर मतदान के लिए किया प्रेरित
चित्रकूट। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गांवों में टीमों ने जारूकता कार्यक्रमकिए हैं। यह लोग ग्रामीणों को मतदान का अधिकार बता रहे हैं।
स्वीप कार्यक्रम नोडल अधिकारी अतुल दत्त तिवारी व खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कर्वी की मौजूदगी में संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, एएनएम, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ताओं के साथ कंपोजिट विद्यालय लोढ़वारा व नई दुनिया बनकट में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



एंटी रोमियो टीमों ने सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त
चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान में जिले के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं, बेटियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि समस्त थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियों टीमों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों एवं गांवों में भ्रमण किया। शासन की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं व साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारियां दी गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें