चित्रकूट। मध्यप्रदेश की सतना लोकसभा सीट पर नामांकन की शुरुआत होते ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई हैं।
सतना लोकसभा सीट पर 28 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसको लेकर चित्रकूट क्षेत्र के यूपी-एपमी क्षेत्र की सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एमपी क्षेत्र में आने वाले वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों के समान की भी चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को चित्रकूट- सतना रोड पर गुप्त गोदावरी के पास उड़नदस्ते ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई वाहनों को चेक किया। इसी तरह से जिले की जिले की मानिकपुर सीमा से सटे मध्यप्रदेश के इलाके में बने चेकपोस्ट में वाहनों को चेक किया गया। कई गांवों में छापा डालकर अवैध शराब पकड़ी गई हैं।
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट के मैहर मध्यप्रदेश की सतना लोकसभा सीट पर दूसरे दिन गुड फ्राइडे का अवकाश होने से नामांकन प्रक्रिया बंद रही। कहा जा रहा कि शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। सतना लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन करने की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरु हो गई है। अभी तक मात्र नौ पर्चे ही खरीदे गए है। दूसरे दिन गुड फ्राइडे का अवकाश होने से नामांकन की प्रक्रिया बंद थी। बताया जा रहा है कि भाजपा, कांग्रेस व बसपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनके प्रत्याशी शुभ मुहूर्त में ही नामांकन करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।