फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

Thu, 12 Mar 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम नीलम अहलावत की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय निर्वाचक नामावलियों के मिलान और सत्यापन संबंधी बैठक हुई। डीएम ने कहा कि नोडल और सहायक नोडल अधिकारी विकास खंड कार्यालयों पर बैठक करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक में सुपरवाइजर और बीएलओ को भी बुलाया जाए। बैठक में ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का सत्यापन पंचायत निर्वाचक नामावली से किया जाएगा।

बताया कि दोनों नामावलियां वर्णमालानुक्रम में बनाई जा रही हैं। मिलान के बाद नामावलियों का घर-घर सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के समय यह भी देखा जाएगा कि सूची में अंकित नाम परिवार सूची में अंकित है या नहीं। ऐसे व्यक्ति के संबंध में राशन कार्ड से भी सत्यापन किया जाए।
विज्ञापन


कर्मचारियों से यह भी ध्यान रखने को कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में दो व तीन में अंकित हैं, उनके सत्यापन के समय पड़ोसी या संभ्रांत व्यक्ति भी इसकी पुष्टि करें कि यह गांव में रह रहा है या नहीं। उन्होंने अन्य कई निर्देश भी दिए।

डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) से प्राप्त सीडी भी संबंधित कर्मचारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आगाह किया कि इस काम में हीलाहवाली न की जाए और काम समय से पूरा कराया जाए। बैठक में एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम नरेंद्र सिंह, एके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें