फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी को बचाने के लिए नर्मदा से जोड़ेंगे

विज्ञापन
चित्रकूट के कामदगिरी प्रमुख द्वार के पास गौरव दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपन? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी और एमपी को जोड़ने वाली पवित्र मंदाकिनी नदी को विलुप्त होने से बचाने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने कहा कि नर्मदा व मंदाकिनी बहनें हैं। इन्हें मिलाने के लिए एक दूसरे से जोड़ेंगे। इससे मंदाकिनी के स्वरूप को दिव्यता मिलेगी। करोड़ों रुपये की लागत से मझगवां के पास बांध बनाना प्रस्तावित है, जिसका प्रस्ताव जल्द बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

रामनवमी पर रविवार को यहां गौरव दिवस का आयोजन किया गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस आयोजन में सत्नी साधना सिंह समेत शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने धर्मनगरी के मध्यप्रदेश क्षेत्र से लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग तक के बीच 59 विकास कार्यों के लिए 111 करोड़ 65 लाख रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।
इसमें 61 करोड़ 96 लाख 93 हजार रुपये की लागत वाले 32 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 50 करोड़ 18 लाख 56 हजार रुपये लागत के 27 निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन शामिल है। इसमें परिक्रमा मार्ग से लेकर बडे़ मंदिरों के रखरखाव की योजनाएं हैं। उन्होंने कहाकि मध्यप्रदेश क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व सुंदरता बढ़ाने के लिए काम किए जाएंगे।

चित्रकूट आगमन पर आरोग्यधाम हेलीपैड पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते पार?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें