फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग से जिसे हो दिक्कत वह छोड़ दे देश: संजय

Sun, 09 Mar 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि होली के रंगों से जिसे दिक्कत हो तो वह प्रदेश नहीं देश ही छोड़ दे। प्रदेश सरकार में सहयोगी दल निषाद पार्टी की मांग है कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण वर्ग में शामिल किया जाए। आरोप लगाया कि भाजपा में हाथी, साइकिल व पंजा वाली पार्टी से आए कुछ विभीषण रक्षक की जगह भक्षक बने हैं। पत्रकार की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है इसके दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को डाक बंगले में मौजूद कैबिनेट मंत्री निषाद ने कहा कि रमजान माह में होली को लेकर तमाम बातें हो रहीं हैं। एक दिन मुस्लिम समाज को धैर्य दिखाना चाहिए। रंग से परेशानी हो तो उस समय घर में ही रहकर सद्भाव बनाने में सहयोग करें। यदि देश में किसी को रंग से दिक्कत है तो उसे देश छोड़ देना चाहिए। कहा कि उनकी पार्टी भाजपा सरकार में सहयोगी दल है इसके बाद भी निषाद समाज को अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण नहीं मिल रहा है। इसलिए यह यात्रा निकालकर निषाद समाज को एकजुट किया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा में भी कई विभीषण शामिल हैं जो पार्टी व प्रदेश का भला नहीं होने देते हैं। इसमें काफी सपा, बसपा व कांग्रेस से आये नेता शामिल हैं।
कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि सीतापुर में पत्रकार की हत्या दुखद है। इसके दोषियों को कडी सजा मिलनी चाहिए चाहे वह जितना भी रसूखदार हो। धर्मांतरण पर कहा कि मप्र सरकार का निर्णय ठीक है लालच देकर धर्मांतरण कराया जाता है। इस पर रोक लगनी ही चाहिए।
विज्ञापन


चित्रकूट। कैबिनेट मंत्री शनिवार से जिले में हैं। महिला दिवस के कुछ सरकारी कार्यक्रम में शामिल न होने के बारे में कहा कि उन्हें प्रशासन या सरकार के किसी प्रतिनिधि द्वारा सूचना या आमंत्रण नहीं दिया गया। जिस डाक बंगले में रविवार को कैबिनेट मंत्री पत्रकारों व कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे थे उसके कई कक्ष की लाइट भी गायब थी। इस पर कैबिनेट मंत्री के कहने पर पीआरओ ने विभागीय अधिकारियों को फोन किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री के पीआरओ ने उनके सामने ही जिले के कुछ अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन चार बार फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें