मुख्यालय के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते उमरे के सीनियर डिवीजन (विद्युत) इ.पीपी शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर डिवीजन (विद्युत) इ.पीपी शर्मा ने मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में कई स्थानों पर धूल व पान की पीक मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। ओवरब्रिज और प्रवेश द्वार के पास के प्रतीक्षालय में सफाई कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि 25 सितंबर तक किसी भी दिन महा प्रंबधक औचक निरीक्षण करेंगे। कमियों पर सुधार न कराया तो विभागीय कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होेंने कहा कि जब बजट पर्यार्च है तो शौचालय में नल की टोटियां टूटी क्यों हैं। इस मौके पर एएसएम आर एम पांडेय, बुकिंग सुपरवाइजर एके सिंहा, जेई आरके अवस्थी और रवि श्रीवास्तव मौजूद रहे।