फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से गिरी आफत, 7 महिलाओं समेत 9 की मौत

Sun, 18 Sep 2016 10:04 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन में दूसरी बार आसमानी आफत जिलेवासियों पर गिरी है। रविवार को जिले के चार गांव में बिजली गिरने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए और तीन बकरियों की भी मौत हुई। मृतकों में पांच महिलाएं और एक छात्र था। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



 राजापुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को चिल्लीमल गांव में खेत मेें चारा काट रही शिवकुमारी (32) पत्नी गणेश, शिवकुमारी (40) पत्नी मतगंजन और सुनीता (33) पत्नी राजाराम चारा काटकर अपनी अपनी बकरियों के साथ घर लौट रहीं थी। रास्ते में अचानक बारिश के बाद बिजली गिरने से दोनों शिवकुमारी की मौत हो गई जबकि सुनीता को गंभीर हालत में राजापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।

तीनों बकरियों ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। इसी  क्षेत्र के बरद्वारा गांव में खेत मेें चारा काट रही दीपा (25) पुत्री बाबूलाल और उर्मिला (22) पुत्री बुद्धइया की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। साथ ही इसी गांव में तीन अन्य महिलाएं झुलस गई हैं जिन्हें पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बेराउर गांव की निर्मला देवी बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई। नैनी और बरद्वारा गांव में चार अन्य ग्रामीण भी बिजली से झुलस गए।
विज्ञापन



मऊ के शेेषाशुबकरा गांव मेें रविवार शाम खेत से चारा काटकर आ रही मंजू निषाद (32) पत्नी तेजबली की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव में एक अन्य महिला बिजली से झुलसी जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बैहार गांव में कक्षा चार का छात्र अनिल यादव (13) पुत्र मंगली यादव रविवार शाम खेत के पास मवेशी चराते समय बिजली की चपेट में आ गया। जानकारी होते ही परिजन उसे पीएसची शिवरामपुर ला रहे थे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पथरौड़ी गांव में भी बिजली से एक चरवाहा झुलसा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें