फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क किनारे खड़े छात्र को कार ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव के पास सड़क किनारे खड़े छात्र को तेज गति से आई कार ने रौंद दिया। किशोर की मौके पर मौत हो गई। कार लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के घुरेहटा निवासी उमादत्त पटेल ने बताया कि बेटा धर्मेंद्र (15) फूफा के घर छिवलहा मऊ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को गया था। सोमवार की सुबह वह गांव के बाहर सड़क किनारे खड़ा था इसी बीच प्रयागराज की ओर से तेज गति से आई कार ने उसे रौंद दिया। यह देखकर स्थानीय लोगों ने कार व चालक को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसी बीच लहूलुहान किशोर की मौत हो गई। जानकारी होते ही पहुंचे परिजन इसके बाद भी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। धर्मेंद्र दो भाई एक बहन में छोटा था। वह कक्षा नौ में पढ़ता था। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जारही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें