फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुल टूटा तो ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, नया पुल बनवाने की पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र के चमरौहा पुल के टूट जाने से ग्राम पंचायत चमरौहा व मऊ गुरदरी के बीच आवागमन बाधित हो गया है। बारिश में आसपास के गांव के लोगों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा ने डीएम को पत्र भेजकर क्षेत्र पंचायत निधि से पुल निर्माण की अनुमति मांगी, जिससे ग्रामीणों की परेशानी दूर हो सके। डीएम ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को निरीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लाॅक प्रमुख के प्रस्ताव पर डीएम शिवशरणप्पा ने एक कमेटी का गठन किया। इसमें एक्सईएन लघु सिंचाई विभाग, एई पीडब्ल्यूडी विभाग शैलेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर आनंद द्विवेदी, महात्मा मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा व अन्य गांव के नागरिक शामिल हैं। कमेटी को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है, जिससे पुल निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। बुधवार की दोपहर को यह टीम मौके पर पहुंची और पुल बनने की संभावनाओं को लेकर निरीक्षण किया है।
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पुल टूट जाने से उन्हें मध्य प्रदेश के डभौरा व रीवा जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण की अनुमति देने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी और उनकी परेशानी दूर होगी। ब्लॉक प्रमुख मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के लिए पुल निर्माण करायेंगे। इसके लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें